अमांपुर। अमांपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव महेशपुर मिहारी एवं स्यारपुर गांव में विधायक निधि से सीसी एवं इंटरलॉकिंग कार्य कराया जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने बनाई जा रही सड़क और गली का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विधायक हरिओम वर्मा ने सड़क की गुणवत्ता की जांच कर सड़क में लगाई जा रही सामग्री की जांच की। साथ ही विधायक ने संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।