फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की समस्या पर विधायक का घेराव

Mon, 21 Mar 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
पानी की समस्या पर विधायक का घेराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने विधायक जगन प्रसाद गर्ग का घेराव किया। उन्हेें ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

पार्टी के जिला संयोजक कपिल बाजपेयी के नेतृत्व में कार्यकर्ता रविवार को मदिया कटरा स्थित विधायक के निवास पर पहुंचे। उन्होंने विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि क्षेत्र में पानी की समस्या है लेकिन विधायक को इसकी चिंता नहीं है। उन्होंने विधायक से अपील की कि वे जल संस्थान के अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान जल्द कराएं, नहीं तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जेके गुप्ता, दिलीप बंसल, अनमोल बंसल, शिखर चतुर्वेदी, वीर बहादुर सिंह, बनै सिंह पहलवान आदि मौजूद रहे।

कृष्णा कालोनी में काम शुरू
पिछले दिनों कृष्णा कालोनी में क्षतिग्रस्त हुई 24 इंच की पाइप लाइन को बदलने का काम शुरू हो गया है। रविवार दोपहर तक पाइप पहुंच गया था। बता दें कि पाइप क्षतिग्रस्त होने की वजह से पिछले पांच दिनों से कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें