फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेज में छत से गिरकर नल मिस्त्री की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दन्नाहार क्षेत्र स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में नल मिस्त्री की रविवार की रात छत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन की ओर से हत्या की आशंका व्यक्त की गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

आगरा में ताजगंज क्षेत्र के महुआखेड़ा निवासी 40 वर्षीय सत्यप्रकाश नल मिस्त्री थी। वह काफी समय से थाना दन्नाहार क्षेत्र स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में काम कर रहा था। रविवार की रात वह अन्य मजदूर की तरह छत पर सोया हुआ था। रात में किसी तरह से नीचे गिरकर उसकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह जानकारी हुई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मृतक के भाई विजय ने हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह का पता चल सकेगा। इसके बाद पुलिस आगे कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें