फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्कूल-कॉलेज जाते समय कोई परेशान करे या उत्पीड़न से हों परेशान, घर बैठे करें शिकायत; नोट कर लें ये नंबर

Tue, 28 Apr 2026 09:47 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

छात्राओं को महिला थाने के भ्रमण के दौरान सुरक्षा, शिकायत दर्ज कराने और हेल्पलाइन 1090 के उपयोग की जानकारी दी गई। पुलिस ने साइबर ठगी से बचने और किसी भी परेशानी पर तुरंत शिकायत करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन ने श्री गोपीचंद शिवहरे सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को कराया महिला थान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूल-कॉलेज जाते समय कोई रास्ता रोके, कॉल कर कोई परेशान करे तो चुप नहीं रहें। परिजन को बताएं, समस्या का समाधान न हो तो पुलिस से शिकायत करें। थाने-चौकी नहीं आ सकते तो महिला हेल्पलाइन 1090 पर काॅल करें। पुलिस सुनवाई कर समाधान करेगी। ये बातें सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम में महिला थाने के भ्रमण के दौरान थानाध्यक्ष संगीता सोलंकी ने कहीं।
विज्ञापन

श्री गोपीचंद शिवहरे सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को महिला थाने का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली समझाई गई। थाना कार्यालय के बारे में बताया गया। महिला दरोगा रेखा मिश्रा ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कानून हैं। हर थाने में मिशन शक्ति केंद्र है। यहां महिला पुलिसकर्मी रहती हैं, आसानी से अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। महिला हेल्पलाइन पर भी घर बैठे शिकायत दर्ज कराने की सुविधा है। सुनवाई करने वाली भी महिला कर्मचारी होती हैं। अगर कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है तो पुलिस अधिकारियों के पास अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
 
विज्ञापन

फोन पर डराने वाले को समझें ठग
छात्राओं को साइबर अपराध से बचने की भी जानकारी दी गई। एसआई अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि साइबर अपराधी पुलिस वाला बनकर भी ठगी करते हैं। फोन पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर रुपयों की मांग करते हैं। अगर फोन पर कोई पुलिसकर्मी रुपयों की मांग कर रहा है तो झांसे में नहीं आना चाहिए। ऐसे लोगों के कॉल तुरंत काट देने चाहिए। साइबर अपराध होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें