फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:  आगरा विवि से करें बी. फार्मा और डी. फार्मा,  पीसीआई से मिल गई स्वीकृति; जानें कितनी हैं सीटें

Tue, 28 Apr 2026 09:43 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय को फार्मेसी कोर्सों के संचालन के लिए पीसीआई की मंजूरी मिल गई है। बीफार्म, एमफार्म और फार्मडी में सीटें बढ़ने से छात्रों के लिए नए शैक्षणिक अवसर तैयार होंगे।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस छलेसर परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पैरामेडिकल साइंसेस में संचालित फार्मेसी के विभिन्न पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए सोमवार को आधिकारिक स्वीकृति प्राप्त हो गई है। पीसीआई ने यह अनुमति निर्धारित शिक्षक-छात्र अनुपात की शर्तों के अनुरूप प्रदान की है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. आशु रानी के अनुसार यह सफलता विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और समर्पित प्रयासों का परिणाम है। संस्थान के निदेशक डॉ. रवि शेखर ने बताया कि एमफार्म के तीन प्रमुख विषयों में निर्धारित सीटों के साथ अनुमति प्राप्त हुई है। फार्मास्युटिक्स में 9 सीटें, फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री में 3 सीटें, फार्माकोग्नोसी में 9 सीटें मिली हैं।
विज्ञापन

बी-फार्म पाठ्यक्रम पहले से ही सत्र 2025-26 के लिए 60 सीटों के साथ स्वीकृत था। अब सत्र 2026-27 के लिए भी 60 सीटों के संचालन की अनुमति प्राप्त हो गई है। फार्म-डी और फार्म-डी(पीबी) को भी मंजूरी मिल गई है। फार्म-डी(पीबी) की 10 सीटें और फार्मडी में 30 सीटों की अनुमति मिली है। इसके साथ ही डी-फार्म पाठ्यक्रम को सत्र 2025-26 तक 60 सीटों के लिए मान्यता प्राप्त थी, जबकि सत्र 2026-27 के लिए 30 सीटों की अनुमति मिली है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें