मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला संबंधी शिकायत के निस्तारण के लिए महिला बीट सिपाही मौके पर जाएंगी। शिकायत के निस्तारण से लेकर जागरूकता कार्यक्रम की जानकारी ऑनलाइन फीड करनी होगी। इसके लिए पहचान एप में मिशन शक्ति को भी जोड़ दिया गया है। बीट सिपाही को मौके पर जाकर फोटो अपलोड करने से लेकर शिकायत के निस्तारण का अपडेट एप पर डालना होगा।
मिशन शक्ति अभियान के तहत गांव-गांव, गली-मोहल्लों, स्कूल-कॉलेज, बाजार में पुलिस जाकर महिलाओं को जागरूक कर रही है। इसी के तहत अब बीट पर महिला सिपाहियों को लगाया गया है। सुनवाई के दौरान ऑनलाइन पहचान एप से फोटो अपलोड करेेंगी। शिकायत के निस्तारण की स्थिति को भी अपडेट करेंगी। इसे अधिकारी अपनी आईडी से देख सकेंगे।
एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने बताया कि मिशन शक्ति को भी पहचान एप से जोड़ा गया है। बीट की महिला सिपाही शिकायत के निस्तारण पर एप पर फीडिंग करेंगी। इसको संबंधित थाना प्रभारी से लेकर अधिकारी निगरानी करेंगे। इसमें संबंधित सिपाही की लोकेशन भी दर्ज होगी। इससे पता चल जाएगा कि सुनवाई और जागरूकता कार्यक्रम कहां हुआ है।
पुलिस की सहायता चाहिए, 112 नंबर मिलाएं
थाना बसई जगनेर पुलिस ने बृहस्पतिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं को कानून संबंधी जानकारी दी। बताया गया कि किसी तरह की परेशानी होने पर पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 112, हेल्पलाइन 1076 और 1090 पर कॉल कर सकते हैं। पुलिस उनकी शिकायत का जल्द निस्तारण करेगी। उनके अधिकारों को बताया गया।
दुस्साहस: आगरा में दिनदहाड़े लूट से सनसनी, नमकीन व्यापारी से 1.70 लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार