फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लापता युवक का मिला तीन दिन बाद मिला यमुंना में शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 07 Oct 2025 10:38 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

सत्यप्रकाश ने बताया कि मंगलवार की सुबह ताजगंज पुलिस का फोन आया। उन्होंने एक अज्ञात शव पोस्टमार्टम रखे होने की सूचना दी। आकर देखा वह जतिन का ही था।
 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में थाना ताजगंज के नगला टीन से शनिवार की शाम घर से गायब हुए युवक का शव सोमवार को पुलिस को यमुना में मिला। मंगलवार सुबह परिजन ने पोस्टमार्टम पहुंचकर शिनाख्त की। उन्होंने हत्या की आशंका जाहिर की है। उनका आरोप है चौकी से फोन आने के बाद युवक घबराकर घर से भाग गया था। वहीं पुलिस आत्महत्या का मामला बता रही है।
विज्ञापन


मृतक जतिन (17) नगला टीम में रहता थे। वह गांव में ही डेयरी पर कार्य करते थे। उनके भाई सत्यप्रकाश ने बताया कि गांव से किसी व्यक्ति ने जतिन की पुलिस से शिकायत की थी। शनिवार को उसके पास पुलिस का फोन आया था। उसे तोरा चौकी पर बुलाया था। वह बहन को बताकर घबराया हुआ घर से निकल गया। इसके बाद देर रात तक नहीं लौटा। फोन स्विचऑफ जा रहा था। उसके दोस्त और रिश्तेदारों में पता किया। लेकिन पता नहीं चला। 

इसके बाद पुलिस से पता करने गए लेकिन उन्होंने भी जानकारी होने से मना कर दिया। सत्यप्रकाश ने बताया कि मंगलवार की सुबह ताजगंज पुलिस का फोन आया। उन्होंने एक अज्ञात शव पोस्टमार्टम रखे होने की सूचना दी। आकर देखा वह जतिन का ही था। भाई सत्यप्रकाश के आरोप है कि भाई को अगवा कर हत्या की गई है। वहीं, पुलिस प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या बता रही है। ताजगंज एसीपी सैय्यद अरीब अहमद का कहना है कि जतिन ने इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट लिख फोटो शेयर किया था। इससे आशंका है कि उसने आत्महत्या की है। परिवार के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें