फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कारों से लदे कंटेनर में लगी आग...चालक ने कूदकर बचाई जान, हाईवे पर मची अफरातफरी; दमकल ने पाया लपटों पर काबू

Tue, 07 Oct 2025 08:52 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

कारों से लदे कंटेनर वाहन में आग लग गई। इससे हाईवे पर अफरातफरी मच गई। कंटेनर से उठ रही लपटों से बचने के लिए चालक कूद गया। दमकल ने माैके पर पहुंच लपटों पर काबू पाया।
विज्ञापन
हाईवे पर कंटेनर में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कुबेरपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक वाहन से टकराने के बाद कार लदे कंटेनर में आग लग गई। लपटें देख हाईवे पर अफरातफरी मच गई। दमकलकर्मियों ने आकर आग बुझाई। हादसे में सभी कारें सुरक्षित बच गईं। आग लगने से करीब एक घंटे तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन


आंबेडकर नगर, अकबरपुर निवासी कंटेनर चालक प्रद्युम्न ने कूदकर अपनी जान बचाई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के बाद पुलिस ने कंटेनर को खोलकर सभी लग्जरी कारों को उतरवाकर सर्विस रोड पर खड़ा कराया। पुलिस के मुताबिक अधिकतर कारें सुरक्षित बच गई हैं।

हादसे के कारण हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन के माध्यम से कंटेनर को एक तरफ कराकर हाईवे को वन-वे करके वाहनों का संचालन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें