फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव, पांच दिन से था लापता, तीन लोगों पर मुकदमा

Wed, 25 Sep 2019 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया। गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। युवक 19 सितंबर से लापता था। मामले में मृतक के भाई ने परिवार के ही तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


बलदेव के गांव मंगना निवासी राजू (23) पुत्र रामखिलाड़ी जयपुर में मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले वो अपने गांव आया था। वो 19 सितंबर की शाम को मानसिक रूप से बीमार अपने भांजे प्रिंस (9) के साथ घर से निकला था। 

इसके बाद देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने दोनों की तलाश की। परिजन को भांजा 20 सितंबर को सकुशल मिल गया। लेकिन युवक का पता नहीं चला। परिजन ने थाना बलदेव में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई और खुद भी तलाश करते रहे।
विज्ञापन

मजदूर ने पड़ा देखा शव

मंगलवार दोपहर ग्रामीण बालमुकुंद के खेत में काम कर रहे मजदूर ने राजू का शव खेत में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। बलदेव पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक के परिवार को पहचान के लिए बुलवाया गया। परिजनों ने शव की शिनाख्त राजू के रूप में की।

मौके पर एसएसपी शलभ माथुर और सीओ महावन विजय शंकर मिश्र भी पहुंच गए। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मृतक के भाई सुरेंद्र कुमार ने तहेरे भाई धर्मेंद्र, नंगा और सौरभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा करके हत्यारोपी सलाखों के पीछे होंगे।

शव में पड़ गए थे कीड़े

युवक का शव बिल्कुल सड़ चुका था। शव में कीड़े भी पड़ गए थे। इस कारण शरीर पर चोटों के निशान साफ नहीं दिख रहे। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने तथ्य जुटाए हैं। प्रथम दृष्टया युवक की हत्या गला दबाकर गई है। ऐसा माना जा रहा है कि हत्या 20 सितंबर को की गई होगी।
विज्ञापन

प्रिंस को लेकर पूरी रात कहां रहा राजू

19 सितंबर को भांजे प्रिंस के साथ लापता हुआ युवक रातभर कहां रहा, यह सवाल बना हुआ है। दूसरे दिन प्रिंस तो मिल गया, पर युवक का सुराग नहीं लगा। प्रिंस के रिश्ते में मामा लगने वाले ने युवक को मारने की धमकी दी थी। पुलिस के अनुसार इसी शक के आधार पर मृतक के भाई ने तहेरे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

बता दें कि तीन दिन पहले भी बलदेव में एक युवक की हत्या कर शव खेत में गाढ़ दिया गया था। 21 सितंबर को मोहन सिंह की सरिया से पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस अभी तक उसका भी खुलासा नहीं कर पाई है। लगातार बढ़ती वारदातों से बलदेव में दहशत है। लेकिन पुलिस अधिकारी फिर भी खामोश हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें