फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लापता ग्रामीण मिला शव मिलने से फैली सनसनी

Wed, 10 May 2023 01:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। क्षेत्र के चांदपुर गांव से पांच दिन पूर्व लापता हुए ग्रामीण का शव मंगलवार को जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चांदपुर गांव निवासी अमर सिंह (50) चार मई की सुबह घर से बिना बताए चले गए। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। हर संभावित स्थान पर उसे तलाश गया। रिश्तेदारियों में भी उसकी तलाश की गई। लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। मंगलवार की दोपहर बड़े गांव के एक बाग में उनका शव क्षति विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। जब ग्रामीणों को उसके शव होने की जानकारी हुई तो अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस भी शव होने की सूचना पर मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसके शव होने की जानकारी उसके परिजनों को दी। परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा करने की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार दोहरे ने बताया कि ग्रामीण के शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने अभी तहरीर पुलिस को नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं परिजनों के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें