फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: चार दिन से लापता युवक का शव घर के स्टोर रूम में मिला, परिजनों को दुर्गंध आने पर चला पता

Sun, 10 Apr 2022 12:11 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

युवक का शव स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला। पुलिस प्राथमिक जांच के आधार पर आत्महत्या का मामला बता रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू आगरा थाना क्षेत्र के नगला पदी में युवक का शव घर के स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला। वह चार दिन से घरवालों को नजर नहीं आ रहा था। भाई के सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष न्यू आगरा अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि नगला पदी निवासी नमन कुमार गुप्ता शनिवार रात तकरीबन साढ़े दस बजे थाने पर आए। उन्होंने बताया कि 40 वर्षीय भाई मनीष तीन-चार दिन से नजर नहीं आया है। 

नहीं हुई थी युवक की शादी

उसकी शादी नहीं हुई थी। घर के स्टोर रूम से दुर्गंध आने पर वो पुलिस के पास आया है। स्टोर रूम अंदर से बंद है। सूचना पर पुलिस पहुंची। स्टोर रूम का दरवाजा तोड़ा गया। इसकी मोबाइल से रिकॉर्डिंग भी की गई। 

मनीष का शव खूंटी से बंने फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव तीन से चार दिन पुराना था। इस पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पुलिस जांच कर रही है। इसका कारण पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें