फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: प्रसूता की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया चिकित्सकों पर गंभीर आरोप; सड़क पर लगा दिया जाम

Wed, 25 Feb 2026 12:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

 परिजनों ने जिला अस्पताल के सामने रोड पर शव रखकर और ट्रैक्टर खड़ा कर जाम लगा दिया। जिससे आवागमन बाधित हो गया।
 
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी की राधा रमन कॉलोनी की रहने वाली 28 वर्षीय कल्पना की आगरा के एक अस्पताल में मौत हो गई। कल्पना के परिजनों ने जिला अस्पताल के सामने रोड पर शव रखकर और ट्रैक्टर खड़ा कर जाम लगा दिया। जिससे आवागमन बाधित हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची क्षेत्रीय पुलिस विरोध कर रहे लोगों को समझाने में जुट गई। 
विज्ञापन


मृतक महिला के पति प्रदीप का कहना है कि मैनपुरी के जीवन धारा अस्पताल में तीन फरवरी को पत्नी को डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था। यहीं से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी इसके बाद उसे अस्पताल प्रशासन ने आगरा के एक अस्पताल में रेफर कर दिया। पति ने आरोप लगाया की 3 फरवरी से उसकी पत्नी ट्रांस यमुना कॉलोनी के श्री कृष्णा अस्पताल में भर्ती थी। कल रात को उसकी अचानक तबियत बिगड़ी और सुबह 5 बजे उसकी मौत हो गई।

 पति का आरोप है की जीवन धरा हॉस्पिटल में ही उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई थी जिसकी हालत में आगरा के अस्पताल में सुधार नहीं हुआ और उसकी मौत हो गई। मृतक महिला के परिजन जीवन धारा अस्पताल प्रशासन पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। थाना कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर ने परिजन को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह उनकी बात मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें