फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में माता-पिता को सामने देख खिल उठा बालक का चेहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। परिजनों से बिछड़ा एक बालक रामनगर चौकी पुलिस को मिला। पुलिस ने सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों के जरिए बच्चे के परिजनों का पता लगाया। शनिवार की शाम माता पिता को सामने देख मासूम के चेहरा खिल उठा। चौकी प्रभारी ने बच्चे को थाना एलाऊ क्षेत्र के रहने वाले परिजनों की सुपुदर्गी में दे दिया।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव इलाबांस निवासी सुरेंद्र सिंह शुक्रवार को किशनी क्षेत्र के रामनगर रिश्तेदारी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उनके साथ पत्नी सुनीता व 16 माह का पुत्र अवी भी था। कार्यक्रम में व्यस्तता के चलते बच्चा किसी तरह मां बाप से बिछड़ गया।
दंपती को बच्चे के गायब होने के बारे में देर रात जानकारी हो सकी। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए। उधर अवी को ग्रामीणों को नेे रामनगर चौकी पुलिस को सौंप दिया। चौकी प्रभारी रूपेश कुमार ने परिजनों की तलाश शुरू कर दी। शनिवार की शाम सुरेंद्र व सुनीता रामनगर चौकी पहुुंचे। चौकी प्रभारी से आगे इस तरह की लापरवाही न करने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें