डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 की छूटी एलएलबी और बीए-एलएलबी प्रयोगात्मक एवं मौखिकी परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है। 13 अक्तूबर को सुबह 10 बजे आगरा कॉलेज में परीक्षा होगी, जिसमें आगरा, मथुरा, मैनपुरी और फिरोजाबाद के आवेदन कर चुके विद्यार्थी शामिल होंगे।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के विधि पाठ्यक्रमों की छूटी हुई प्रयोगात्मक एवं मौखिकी परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि एलएलबी और बीए-एलएलबी के ऐसे छात्र-छात्राएं, जो निर्धारित परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे। उन्होंने पुनर्परीक्षा के लिए आवेदन किया था। उनकी परीक्षा 13 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
सुबह 10 बजे से होने वाली परीक्षा के लिए आगरा कॉलेज के विधि संकाय को नोडल परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें आगरा, मथुरा, मैनपुरी और फिरोजाबाद के संबद्ध विधि महाविद्यालयों के विद्यार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा में एलएलबी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष तथा बीए-एलएलबी तृतीय, चतुर्थ और पंचम वर्ष के विद्यार्थी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जिन्होंने इसके लिए आवेदन किया है।