फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियाें की खुली पोल, हावी रही अव्यवस्था

Tue, 29 Mar 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अंबेडकर ‌व‌िव‌ि - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
 डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा की तैयारियों की पहले दिन सोमवार को ही पोल खुल गई। कई छात्रों को प्रवेश पत्र नहीं मिला तो कइयों को सेंटर पर ही उपलब्ध कराया गया। परीक्षा नियंत्रक को फोन पर ऐसी तमाम शिकायतें मिलीं। पहले दिन 411 सेंटरों पर परीक्षा हुई। फीरोजाबाद के एमजी गर्ल्स कालेज में सुबह की पाली में आंतरिक सचल दल ने एक नकचली को पकड़ा। सोमवार को तीन पालियों में सैन्य विज्ञान, गृह विज्ञान, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीकाम की परीक्षा हुई। 31 मार्च से लगभग 680 सेंटरों पर परीक्षाएं शुरू होंगी, तब व्यवस्था के और खराब होने के पूरे आसार हैं। परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह ने बताया कि प्रवेश पत्र बिना भी परीक्षा देने की इजाजत दी गई है। नकल की सूचना पर केंद्र व्यवस्थापक से बात की गई।
विज्ञापन


दागी कालेजों में बिना पर्यवेक्षक के हुई परीक्षा
सामूहिक नकल कराने वाले 56 कालेजों में बिना पर्यवेक्षक के परीक्षा संपन्न हुई। जबकि यहां दो पर्यवेक्षकों की निगरानी में परीक्षा कराए जाने का निर्णय लिया गया था।


शिकायतों से परेशान हुए साहब, बंद किया फोन
परीक्षा में किसी भी समस्या के समाधान के लिए परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह ने अपना मोबाइल नंबर दे दिया। परीक्षा वाले दिन शाम तक उनके पास कई फोन आए। इससे परेशान होकर नियंत्रक ने फोन बंद कर लिया। अब कंट्रोल रूम बनाकर विश्वविद्यालय लैंडलाइन नंबर की व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन


बीकाम के छात्र हुए भ्रमित
पहले दिन बीकाम वोकेशनल की परीक्षा थी। स्कीम में नए और पुराने कोर्स के बारे में स्पष्ट जिक्र नहीं किया गया है। इससे छात्र भ्रमित हो गए। कई छात्रों ने विश्वविद्यालय पहुंचकर शिकायत भी की। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि नए और पुराने कोर्स को लेकर भ्रम की स्थिति बनी थी, इसे स्पष्ट करके स्कीम अपडेट कर दी जाएगी।  

पेपर से पहले डर था, लेकिन आसान पेपर आया। हिरा, बीए प्रथम वर्ष
विस्तृत प्रश्न थोड़े जटिल थे, लेकिन पेपर बढ़िया हुआ। अंकुर, आगरा कालेज


मैनपुरी में 51 सेंटरों पर हुई परीक्षा
मैनपुरी में नोडल केंद्र चित्रगुप्त महाविद्यालय से संबद्ध 17 कालेज और नेशनल डिग्री कालेज भोगांव से संबद्ध 34 कालेजों में परीक्षाएं हुईं। इसमें बीए प्रथम वर्ष गृह विज्ञान में 675 में से 670 ने परीक्षा दी। बीए फाइनल गृह विज्ञान में 668 में से आठ छात्राएं अनुपस्थित रहीं।
 
मथुरा में 4,600 ने दी परीक्षा
मथुरा के बीएसए कालेज और आरसीए गर्ल्स पीजी कालेज से संबद्ध 53 परीक्षा केंद्रों पर 4,600 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें बीए होम साइंस और बीएससी कंप्यूटर साइंस की परीक्षा हुई। इसके अलावा एटा में 40 केंद्र और कासगंज में 22 केंद्रों पर परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें