फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: युवती से किया दुष्कर्म...पीड़िता की मां को अचानक देख, आरोपियों ने की ये हरकत; दर्ज हुआ मुकदमा

Thu, 08 Aug 2024 05:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

घर में युवती को अकेला देख गांव की ही युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती की मां अचानक घर पहुंच गई। आरोपियों ने  जैसे ही महिला को देखा तो उसे धक्का देकर भागे। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने सुनवाई नहीं की। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। 

 
विज्ञापन
युवती का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सिढ़पुरा क्षेत्र के एक गांव में घर में घुस कर दो आरोपियों ने युवती से दुष्कर्म किया। न्यायालय ने थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


 

युवती 26 मार्च 2024 को घर पर अकेली थी। उसके माता पिता खेत पर गए हुए थे। आरोप है कि तभी मौका पाकर ग्राम धनसिंह पुर निवासी धर्मेंद्र व नीतेश कुमार घर में घुस गए और उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। इस बीच उसकी मां अचानक घर पहुंच गई। मां के आते ही आरोपी भागने लगे।

जब उनको पकड़ने का प्रयास किया तो वह धक्का मार कर भाग गए। जब इस बात की शिकायत धर्मेंद्र के घर जाकर की गई तो उसके पिता व चाचा ने मारपीट की। जब मामले की शिकायत पुलिस से की गई तो पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं की और ना हीं कोई मेडिकल कराया। 
विज्ञापन

मामले की तहरीर पुलिस अधीक्षक को भेजी गई लेकिन नतीजा शून्य रहा। युवती की मां ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर न्याय की गुहार लगाई। प्रकरण में थाना पुलिस से आख्या प्राप्त होने को उपरांत पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सिढ़पुरा थाना अध्यक्ष को सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने तथा विहित समय सीमा के अंदर अपनी आख्या न्यायालय में प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें