मैनपुरी जिले में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उसके साथ लिफ्ट देकर चलती कार में दुष्कर्म किया गया। इसका आरोप यूपी पुलिस के सिपाही पर लगा है। आरोपी सिपाही कासगंज जिले के थाना पटियाली में तैनात है। पीड़िता की तहरीर पर थाना घिरोर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर रही है।
थाना घिरोह क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती शुक्रवार की सुबह दवा लेने के लिए शिकोहाबाद स्थित सरकारी अस्पताल गई थी। शाम को करीब चार बजे वह बस से वापस घर आ रही थी। बामई जनपद फिरोजाबाद के पास गांव निवासी धर्मेंद्र उर्फ भूरा मिल गया। उसने अपनी कार से गांव तक छोड़ देने की बात कही।
युवती के अनुसार कार में गांव निवासी युवक प्रदीप भी मौजूद था। युवती कार में बैठ गई। पीड़िता का आरोप है कि रास्ते में धर्मेंद्र उसके साथ छेड़खानी करने लगा। उसे एक सुनसान जगह पर ले गए, वहां धर्मेंद्र ने साथी प्रदीप की मदद से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसको एक मंदिर के पास उतार कर चले गए। उसे धमकी दी कि यदि शिकायत की तो जान से मार देगा।