फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: ज्वेलर्स की दुकान में लूट करने आए बदमाश भेजे गए जेल, तमंचा दिखाते धर लिए गए थे, हुआ था ये हाल

Tue, 06 Sep 2022 01:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार पांडेय का कहना है कि पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। उनके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए है। 
 
विज्ञापन
लोगों ने दोनों को रस्सी से बांधा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र में  सराफ की दुकान पर लूट का प्रयास करने वाले दोनों बदमाशों को नारखी थाना पुलिस ने पूछताछ कर जेल भेज दिया। पुलिस ने सराफ विष्णु वर्मा की तहरीर पर दोनों बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़े गए बदमाश आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के गांव नगला दयाली के रहने वाले जयवीर दिवाकर और नहना दिवाकर है। बदमाशों के खिलाफ नगला बीच निवासी विष्णु वर्मा की तहरीर पर लूट के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित विष्णु वर्मा द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसकी नगला बीच में सराफ की दुकान है। रविवार दोपहर दुकान पर भाई गोपाल वर्मा और गोविंद वर्मा बैठे थे। तभी दोनों बदमाश दुकान पर पहुंचे थे। सोने की अंगूठी दिखाने के लिए कहने लगे। गोपाल अंगूठी दिखाने लगा। जबकि गोविंद दुकान से बाहर किसी कार्य से आया था। 

तभी बदमाशों ने गोपाल पर तमंचा तान दिया और लूट का प्रयास किया। इस बीच गोपाल भी बदमाशों के चंगुल से बचकर दुकान से बाहर आ गया और शोर किया। इस बीच आसपास के लोग एकत्रित हो गए थे। उन्होंने बदमाशों को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार पांडेय का कहना है कि पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। उनके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें