फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: किराए के भवन में चल रहे 36 स्वास्थ्य उपकेंद्रों को मिलेगी खुद की इमारत, भूमि की गई चिह्नित

Tue, 06 Sep 2022 01:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि 36 स्वास्थ्य उपकेंद्रों की भूमि का चिन्हांकन कर लिया है। बिल्डिंग बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। शासन की ओर से नामित संस्था आवास विकास इस योजना को बनाएगी।
विज्ञापन
firozabad news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक बेहतर होंगी। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के तहत जिले में 36 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाए जाएंगे। अभी यह उपकेंद्र किराए के भवनों में ही संचालित हो रहे हैं। अब इनके लिए नई बिल्डिंग बनेगी। 36 भवनों के लिए भूमि का चिह्नांकन कर लिया है। शासन को प्रस्ताव बनाकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से भेजा गया है। 

विज्ञापन


जिले में 220 स्वास्थ्य उपकेंद्र संचालित होते हैं। इनमें 41 स्वास्थ्य उपकेंद्र ऐसे हैं जो किराए के भवनों में चल रहे हैं। जबकि 179 उपकेंद्र सरकारी भवनों में ही संचालित हैं। अब शासन ने जिले में नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण को मंजूरी दी है। स्वास्थ्य विभाग को 36 उपकेंद्र के लिए स्थायी भवन बनाने होंगे। इसमें लेखपाल और ग्राम प्रधान की मदद से जमीन की तलाश स्वास्थ्य विभाग ने कर ली है। बाकी पांच बाद में बनाए जाएंगे।

आबादी क्षेत्र से 100 मीटर के दायरे में बने

 स्वास्थ्य उपकेंद्र आबादी क्षेत्र से अधिकतम 100 मीटर की दूरी में बनाया जाएगा। सरकारी भूमि आबादी क्षेत्र से दूर है तो वहां के किसी ग्रामीण से जमीन की अदला-बदली की जाएगी। इसके बदले में ग्रामीण को अपनी जमीन देकर स्वास्थ्य उप केंद्र पर उसके नाम से शिलापट्टिका लगवाई जाएगी।

ये मिलेंगी सुविधाएं

सुरक्षित प्रसव, शिशु देखभाल, टीकाकरण, परिवार नियोजन, बीमारियों का उपचार, गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, मानसिक, नाक, कान, आंखों का उपचार और आकस्मिक ट्रामा सेवाएं आदि मिलेगी। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि 36 स्वास्थ्य उपकेंद्रों की भूमि का चिन्हांकन कर लिया है। बिल्डिंग बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। शासन की ओर से नामित संस्था आवास विकास इस योजना को बनाएगी। नए उपकेंद्रों पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें