आगरा के घने बाजार रोशन मोहल्ला में तीन युवकों से तमंचे के बल पर लूट कर बदमाश भाग रहे थे। शोर मचाने पर भीड़ ने बदमाशों को दबोच लिया। उनकी जमकर पिटाई की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ के चंगुल से बचाकर उन्हें हिरासत में लिया।
आगरा के रोशन मोहल्ला में दो बदमाशों ने चाकू दिखाकर तीन युवकों को लूट लिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दो बदमाशों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
घटना 23 जुलाई देर रात की है। कोतवाली के रोशन मोहल्ला निवासी श्याम बाबू यादव, सुरेंद्र कुमार गोयल और दिलीप बातें कर रहे थे। इसी दौरान वहां चाकू लेकर दो युवक पहुंचे। श्यामबाबू ने पुलिस को बताया कि युवकों ने उनके गले पर चाकू लगा दिया, जेब में रखे गुटखा के पैकेट और रुपये निकाल लिए। इसके बाद सुरेंद्र और दिलीप से भी रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर आसपास के अन्य लोग जुट गए।
लोगों ने रुपये लूटकर भागते युवकों का पीछा करके दो लोगों ने पकड़ा। उन्हें पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने नाम सुमित और मुकेश निवासी टीला नंदराम, मंटोला बताए। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया दोनों युवकों के विरुद्ध केस दर्ज करके जेल भेज दिया गया है।