फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मिनट में एटीएम को अनलॉक कर साढ़े छह लाख रुपये चोरी, सीसीटीवी में कैद शातिर चोर

Sat, 13 Jun 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र के सेक्टर 12 स्थित पदम बिजनेस पार्क में गुरुवार रात को सिंडीकेट बैंक के एटीएम को तोड़कर शातिर चोर ने साढ़े छह लाख रुपये नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदीशपुरा के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 12 स्थित पद्म बिजनेस पार्क में गुरुवार रात को सिंडिकेट बैंक के बाहर एटीएम का डायनमिक लॉक खोलकर 6 लाख 27 हजार पांच सौ रुपये चोरी कर लिए गए। सीसीटीवी कैमरे में एक नकाबपोश बदमाश नजर आया।
विज्ञापन


महज तीन मिनट में पूरी वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस टीम ने सात घंटे में घटना का पर्दाफाश कर दिया। बैंक के कर्मचारी ने दो साथियों की मदद से वारदात को अंजाम दिया था।  

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि वारदात की सूचना शुक्रवार सुबह 8:30 बजे मिली। बैंककर्मियों से पता चला कि 500-500 के नोट की ट्रे को चोर ले गए हैं। एटीएम के कैश बॉक्स में रुपये लगाने के लिए दो लॉक खोलने होते हैं। बाहर वाला चाबी से खुलता है, जबकि अंदर का पासवर्ड से। चाबी, पासवर्ड की जानकारी बैंक मैनेजर के पास होती है।
विज्ञापन

नकदी से भरी ट्रे चोरी

रुपये निकालने वाले ने बाहर का ताला पेचकस से खोला। अंदर का पासवर्ड डालकर खोला गया था। इससे बैंक के कर्मचारी की मिलीभगत का अंदेशा हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा और सीओ लोहामंडी नमृता श्रीवास्तव को जांच में लगाया।

यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिले प्रेमी युगल के शव, पुलिस बता रही आत्महत्या

मामले में आवास विकास कॉलोनी निवासी बैंक कर्मचारी शुभम, हिमांशु शर्मा उर्फ गोलू पंडित और बॉबी को गिरफ्तार किया गया है। उनसे 5.28 लाख रुपये बरामद हो गए हैं। बाकी रकम के बारे में पूछताछ की जा रही है। हिमांशु मोबाइल लूट में सिकंदरा थाना से जेल जा चुका है। बाबी का बड़ा भाई भी जेल जा चुका है।

सुराग: सीसीटीवी फुटेज में दिखा बदमाश
परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में एक चोर रात तकरीबन 1:58 बजे परिसर की बायीं तरफ की रेलिंग से अंदर आता नजर आया। उसने हाफ पेंट पहन रखी थी। कपड़े से चेहरा छिपा रखा था। एक बाहर खड़ा था। 2:01 बजे बाहर निकलता है। उसके हाथ में कुछ लगा था। बैंककर्मियों से पूछताछ की गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक बैंक कर्मचारी को उठाया गया। कड़ाई से पूछताछ की तो घटना के बारे में बता दिया।

साजिश: मैनेजर के मोबाइल से देखा पासवर्ड
एसपी सिटी ने बताया कि यहां सिंडीकेट बैंक का क्षेत्रीय कार्यालय है। यहां लगे एटीएम को सिकंदरा-बोदला शाखा के मैनेजर रवि पाठक देखते हैं। शुभम उनके टेंपरेरी अटेंडेंट के रूप में नियुक्त है। बैंक के बाहर लगे एटीएम में कैश वैन नहीं आती है। कर्मचारी ही कैश लोड करते हैं। दस जून को बैंक के मैनेजर रवि पाठक ने दस लाख रुपये एटीएम में लोड कराए थे।

इस दौरान शुभम भी था। मैनेजर ने मोबाइल में अंदर वाले लॉक का पासवर्ड फीड कर रखा था। उन्होंने कर्मचारी को मोबाइल देकर पासवर्ड से रुपये लोड करने के लिए बोल दिया। शुभम ने मोबाइल से पासवर्ड नोट कर लिया। रात में रेकी के बाद घटना की। एक अंदर आया, बाकी दोनों बाहर ही खड़े होकर निगरानी करते रहे। सभी पैदल ही आए थे। बैंक मैनेजर की लापरवाही पर उसके खिलाफ उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दी जाएगी। 

सख्ती: 70 से अधिक लोग आए सर्विलांस पर 
एटीएम से रुपये निकालने की घटना की जांच के लिए पुलिस ने 70 से अधिक लोगों को सर्विलांस पर ले लिया। बैंक के कर्मचारियों से पूछताछ की गई। अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए उठाया गया। बिजनेस पार्क में रात के समय गेट पर दो गार्ड रहते हैं।
विज्ञापन

गुरुवार रात को बच्चू सिंह और भरत ड्यूटी दे रहे थे। पुलिस ने उनको भी हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि 15 मिनट पहले ही एटीएम के बाहर से बच्चू सिंह राउंड लगाकर दूसरी तरफ चेक करने लगे। इसी दौरान वारदात हुई। पासवर्ड से लॉक खोलने के कारण शोर नहीं सुनाई दिया। उनको क्लीन चिट दे दी गई। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें