बदमाश पहले स्क्रीन पर मारता है। इसके बाद कार्ड लगाने वाले स्लॉट को तोड़ता है। कैश बॉक्स के डायनामिक लॉक को भी तोड़ने की कोशिश करता है। मगर, सफल नहीं हो पाता है। शटर गिराकर चला जाता है। 26 जनवरी की छुट्टी थी। बैंक बंद था। शुक्रवार को घटना का पता चला। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में आरोपी की हरकत कैद हो गई। वह किधर से आया और किधर गया? इसका पता पुलिस कर रही है।
तीन थानों में तोड़े जा चुके हैं एटीएम, नहीं हुआ खुलासा
अक्तूबर 2021 में थाना शाहगंज में एक, जगदीशपुरा में दो और सिकंदरा में एक एटीएम तोड़ा गया था। पुलिस को बाइक पर दो युवक नजर आए थे। सिकंदरा थाना में मुकदमे दर्ज किए गए। मगर, एक भी घटना का खुलासा नहीं हो सका। तब यह बताया गया था किसी सिरफिरे युवकों का काम है। इस घटना में भी यही कहा जा रहा है कि किसी नशेबाज युवक ने घटना की है। वह पत्थर लेकर आया था। अगर, बदमाश होते तो औजार भी लेकर आते।
बदमाशों के निशाने पर एटीएम
शहर में एटीएम बदमाशों के निशाने पर रहे हैं। पिछले दिनों फतेहाबाद मार्ग पर एटीएम ही उठाकर बदमाश ले गए थे। पुलिस ने गैंग को पकड़कर घटना का खुलासा किया था। इससे पहले भी सदर क्षेत्र में एटीएम काटने और ले जाने के प्रयास की घटनाएं हो चुकी हैं।
रात में गश्त, फिर भी वारदात
पुलिस गश्त के दौरान एटीएम को देखती है। जिन एटीएम में गार्ड तैनात नहीं होते हैं, उनके शटर रात में गिरा दिए जाते हैं। इनको चेक भी किया जाता है। केनरा बैंक के एटीएम को तोड़ने वाला रात में ही आया। वह काफी देर तक एटीएम केबिन में रहा। मगर, पुलिस को गश्त के दौरान पता नहीं चला।