फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रही छात्रा को अगवा करने की कोशिश, पीड़िता ने दुकान में छिपकर बचाई जान

Tue, 10 Dec 2019 12:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मैनपुरी के कस्बा करहल के मुख्य बाजार में सोमवार सुबह स्कूल जा रही एक छात्रा को बाइक सवारों ने तमंचे के बल पर अगवा करने की कोशिश की। चीख पुकार सुनकर जब आसपास के दुकानदार एकत्रित हुए तो अपहरणकर्ता फरार हो गए। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छात्रा को थाने ले गई। पुलिस ने तहरीर पर एक नामजद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की। एएसपी ने बताया कि नामजद किए गए आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।  

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी कस्बा स्थित एक इंटर कॉलेज की छात्रा है। सोमवार की सुबह वो स्कूल जा रही थी। तभी बाइक सवार युवक शैलेंद्र कुमार उर्फ मोनू ने ओवरटेक कर बाइक को आगे लगा दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से छात्रा सहम गई। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शैलेंद्र के साथ बाइक पर दो अन्य साथी भी थे। बीच बाजार में छात्रा को रोककर तमंचा के बल पर अगवा करने की कोशिश करने लगे। छात्रा की चीख पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार एकजुट हुए तो आरोपी वहां से फरार हो गए। 

इस बीच सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छात्रा को थाने ले गई। वहां तहरीर के आधार पर आरोपी शैलेंद्र के विरुद्ध छेड़खानी व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। मामला दर्ज करने के बाद इंस्पेक्टर देवेंद्र नाथ मिश्रा गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। 
 
दुकान में छिपकर बचाई जान

जब बाइक सवार आरोपी ने छेड़खानी करते हुए तमंचा निकाल लिया और छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाने लगा। तब छात्रा भागकर एक दुकान में जा छिपी। मुख्य बाजार में इस वारदात से हड़कंप की स्थिति बन गई। दुकानदार एकजुट हुए तो आरोपी के हौसले पस्त हो गए। 
 
अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है, पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें