मैनपुरी के कस्बा करहल के मुख्य बाजार में सोमवार सुबह स्कूल जा रही एक छात्रा को बाइक सवारों ने तमंचे के बल पर अगवा करने की कोशिश की। चीख पुकार सुनकर जब आसपास के दुकानदार एकत्रित हुए तो अपहरणकर्ता फरार हो गए।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छात्रा को थाने ले गई। पुलिस ने तहरीर पर एक नामजद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की। एएसपी ने बताया कि नामजद किए गए आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी कस्बा स्थित एक इंटर कॉलेज की छात्रा है। सोमवार की सुबह वो स्कूल जा रही थी। तभी बाइक सवार युवक शैलेंद्र कुमार उर्फ मोनू ने ओवरटेक कर बाइक को आगे लगा दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से छात्रा सहम गई।