फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के सामने एटीएम तोड़कर कैश निकालने की कोशिश, सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाश

Fri, 01 Feb 2019 12:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
इसी एटीएम को तोड़ने की कोशिश की गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में बेखौफ बदमाशों ने दुस्साहिक वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। बदमाशों ने बुधवार की रात नगर निगम के सामने स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को तोड़कर कैश निकालने की कोशिश की गई। 

विज्ञापन


एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे और सायरन मुंबई स्थित बैंक के कंट्रोल रूम से जुड़े थे। कंट्रोल रूम में सायरन बज गया। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। मगर, जब तक पुलिस पहुंची, तब तक बदमाश भाग चुका था। वो एटीएम का कैश बॉक्स खोलने में सफल नहीं हो सका। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

एमजी रोड पर नगर निगम के सामने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा और एटीएम है। बुधवार रात तकरीबन 1:56 बजे एक बदमाश ने एटीएम में प्रवेश किया। वो सिर में गमछा बांधे हुए था। उसके हाथ में सरिया लगा था। 
विज्ञापन


बदमाश एटीएम का कैश बॉक्स खोलने का प्रयास करने लगा। उसने सरिया से बॉक्स के कवर पर कई वार किए, लेकिन बॉक्स नहीं खुल सका। 1:59 बजे वो एटीएम से बाहर निकल गया। वो कुछ मिनट बाहर भी खड़ा रहा। इसके बाद वापस चला गया। 

विज्ञापन

दो बजे के बाद पहुंची पुलिस

एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाश की हरकत कैद हो गई। रात 2:15 बजे थाना हरीपर्वत पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बदमाश की तलाश, लेकिन पता नहीं चल सका। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से पता चला कि रात में एटीएम के बाहर एक ट्रैक्टर ट्राली खड़ी हुई थी। 

पुलिस को आशंका है कि बदमाश भी इसी में बैठकर आया होगा। मगर, सफल नहीं होने पर सरिया छोड़कर भाग गया। बदमाश पैंट-शर्ट के साथ जैकेट और स्पोर्ट्स शूज पहने था। 

इंस्पेक्टर थाना हरीपर्वत का कहना है कि एटीएम में लगे कैमरे मुंबई में कंट्रोल रूम से जुड़े हुए थे। इसके साथ ही सायरन भी लगा है। मुंबई में एटीएम तोड़ने पर सायरन बजा गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

कई बार हो चुकी हैं घटनाएं

शहर में एटीएम तोड़ने की घटनाएं कई बार सामने आ चुकी हैं। मगर, आरोपी नहीं पकड़े जाते हैं। सीसीटीवी कैमरे में चेहरे आने पर भी बदमाश नहीं पकड़े गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें