फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बदमाशों ने सराफ को घेरा, लूट नहीं पाए तो मारपीट कर दिया घायल; देर रात तलाश में जुटी रही पुलिस

Tue, 07 May 2024 12:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

हथियारबंद बदमाशों ने सराफ के साथ लूट का प्रयास किया। लूट में असफल होने पर सराफ को मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। इस दौरान लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई, जिसके बाद बदमाश मौके से भाग निकले। 
 
विज्ञापन
घायल सराफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में आगरा-दिल्ली हाईवे पर गोवर्धन चौराहा के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने सोमवार रात सराफ बंधुओं से लूट की दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। लूट में असफल होने पर बदमाशों ने सराफ को सिर में रॉड मारकर घायल कर दिया। हालांकि भीड़ के जुटने पर बदमाश खुद को घिरता देख बाइक से फरार हो गए। पुलिस देर रात तक उनकी तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन


सराफ सत्यनारायण निवासी हंसराय कालोनी, हाईवे ने बताया कि उनकी देवीपुरा में सत्यम ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। बड़े भाई के साथ उसे संचालित करते हैं। सोमवार रात को दुकान बंद कर अपने घर भाई के साथ बाइक से लौट रहे थे। बाइक को गोवर्धन चौराहा के पास सूर्य नगर इलाके में पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया। उनके हाथ में रॉड और तमंचे थे। हाथ में लगे जेवर व नगदी से भरे बैग को छीनने का प्रयास किया। मगर, वह बदमाशों से भिड़ गए। इस भिड़ंत में बदमाशों ने उनके सिर में रॉड मार दी। शोर-शराबे पर राहगीर जुट गए। खुद को भीड़ से घिरता देख बदमाश बाइक पर बैठकर तेजी से फरार हो गए। सत्यनारायण ने बताया कि मामले में पुलिस को तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी गई है। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मथुरा में असुरक्षित सराफ, हाईवे पर दो माह में दूसरी वारदात
जिले में अपराधी बेखौफ हैं। पुलिस को चुनौती देते हुए लूट-चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हाईवे पर दो माह के भीतर यह दूसरी वारदात है, जिसमें सराफ कारोबारियों को लुटेरों ने निशाना बनाया है। इससे पूर्व 22 मार्च की रात हाईवे थाना क्षेत्र के नवादा चौराहा के पास राधा कृष्ण गार्डन के सामने सराफ पिता-पुत्र से लाखों की लूट हुई थी। तंतूरा रोड पर मूलचंद नाम से सराफ की दुकान करने वाले बांके लाल वर्मा और उनके बेटे सोनू वर्मा निवासी ब्रजरज धाम कालोनी, रिफाइनरी 23 मार्च की रात दुकान को बंद करने के बाद अपने घर स्कूटी से जा रहे थे। राधा कृष्णा गार्डन के सामने पीछे से आए एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनसे लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें