फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: खुर्जा में शहर के सराफा कारोबारी के मुनीम से 72 लाख रुपये की लूट, कारोबारियों में आक्रोश

Tue, 12 Oct 2021 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज

सार

बुलंदशहर के खुर्जा में बदमाशों ने आयकर विभाग का अधिकारी बनकर कासगंज के सराफा व्यापारी के मुनीम से 72 लाख रुपये लूट लिए। वारदात कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र में एनएच 91 स्थित अगवाल फ्लाइओवर के निकट हुई। इस वारदात के कासगंज के कारोबारियों में आक्रोश है। 
विज्ञापन
सराफा कारोबारी नवनाथ जाधव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जिले के सराफा कारोबारी के मुनीम से बुलंदशहर के खुर्जा में बदमाशों ने 72 लाख रुपये की लूट लिए। सोमवार को हुई वारदात से शहर के कारोबारियों में आक्रोश है। कारोबारियों ने लूटी नकदी की बरामदगी और लुटेरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई है।

विज्ञापन


लूट की वारदात सराफा कारोबारी नवनाथ जाधव के मुनीम ओमकार, साथी शिवाजी व चालक तेजवीर के साथ हुई। ये लोग कार से दिल्ली से आभूषण खरीदने जा रहे थे। उनके पास करीब 72 लाख रुपए की नकदी एक बैग में थी। 

सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे खुर्जा नगर क्षेत्र में अग्रवाल फाटक के निकट हाईवे पर पहुंचते ही पीछे से आई एक बोलेरो ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। बोलेरो से निकले दो युवक उनकी कार में बैठ गए। 

विज्ञापन

खुद को बताया इनकम टैक्स अधिकारी
बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी। करीब 10 किलोमीटर तक कथित इनकम टैक्स अधिकारी बनकर बैठे आरोपियों ने उनसे पूछताछ की और रुपयों से भरा थैला लूट लिया। इसके बाद आरोपी अपनी कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए।

दोपहर के समय लूट की घटना की जानकारी शहर के कारोबारियों को हुई तो उनके बीच खलबली मच गई। कारोबारी एक दूसरे को फोन करके घटना की जानकारी लेते रहे। सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने घटना पर आक्रोश जाहिर करते हुए कहा है कि लूट की घटना का पुलिस शीघ्र खुलासा करे और लूटी गई नकदी बरामद करें। 

एसपी रोहन प्रमोद को भी सर्राफा कारोबारियों ने घटना की जानकारी दी और खुलासे की मांग उठाई है। सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले के एसपी ने बुलंदशहर के अधिकारियों से बातचीत की है। सराफा कारोबारी राजवीर सिंह, अशोक अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, मिंकी अग्रवाल, सत्य प्रकाश गहलोत सहित अन्य कारोबारियों ने लूटकांड के खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा है कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गभाना टोल से लेकर अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज आदि की भी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की शिनाख्त के बाद गिरफ्तारी कर राजफाश कर दिया जाएगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें