वंदे भारत एक्सप्रेस पर ओखला में कुछ शरारती तत्वों के पत्थर फेंकने से दो खिड़कियों के शीशे चटक गए। ये देख यात्री भी घबरा गए। सूचना पर आरपीएफ भी पहुंची, लेकिन शरारती तत्व मौके से भाग निकले।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दिल्ली से आते वक्त वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर ओखला में शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। इससे शीशे चटक गए। आगरा कैंट स्टेशन पर चटके शीशों पर टेप लगाकर रवाना कर दिया। इससे पहले भी ट्रेन पर शरारती तत्व पत्थर फेंक चुके हैं।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस पर ओखला में कुछ शरारती तत्वों के पत्थर फेंकने से दो खिड़कियों के शीशे चटक गए। ये देख यात्री भी घबरा गए। सूचना पर आरपीएफ भी पहुंची, लेकिन शरारती तत्व मौके से भाग निकले।
रेलवे की वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ओखला के पास ट्रेन पर पत्थर फेंके गए थे। किसी यात्री को चोट नहीं लगी है। आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन आने के बाद फौरे तौर पर इसके चटके शीशों पर टेप लगाई गई है, जल्द नए लगाए जाएंगे।