फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सवारियों नहीं बदमाश थे वो': एटा से कछला गंगाघाट के लिए बुक की कार, चालक को बनाया बंधक; लूट ले गए गाड़ी

Tue, 20 Jun 2023 01:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

एटा से कछला गंगाघाट के लिए कार बुक करने के बाद बदमाशों ने चालक को बंधक बना लिया। बीच रास्ते में उसे फेंककर बदमाश कार लूट ले गए। 
विज्ञापन
थाना सहावर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र में एटा से बुकिंग कराकर लाए ईको कार के चालक को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूट ली। सवार बदमाश कार को लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस सक्रिय हो गई। थाना पुलिस और एसओजी पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। एसपी सौरभ दीक्षित ने लुटेरों की गिरफ्तारी और कार बरामदगी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ईको कार चलाने वाले रामनिवास निवासी एटा के पास दो युवक पहुंचे, उन्होंने कछला गंगाघाट जाने के लिए उसकी कार बुक की। कार बुकिंग करने के बाद दोनों लुटेरे युवक कार में सवार हो गए और कछला गंगाघाट आ गए। पहले दोनों युवक कछला गंगाघाट पर पहुंचे यहां गंगास्नान किया। इसके बाद वह नगरिया पर लौटकर आए। यहां रुककर लुटेरों ने शराब का सेवन किया और चालक को भी पिलाई। इसके बाद दोपहर के समय नगरिया से धनसिंहपुर सहावर की ओर कार को लेकर चल दिए। तभी आगे निकलकर धनसिंहपुर और म्यांसुर के बीच बदमाशों ने चालक रामनिवास के हाथ पैर बांधकर उसे रास्ते में उतार दिया और कार लेकर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें - Agra: रेलवे कर्मचारी ने किया आत्महत्या का प्रयास, सुसाइड नोट में लिखा- उच्चाधिकारी देते हैं धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राहगीरों ने चालक को कराया बंधन मुक्त

चालक भी नशे में था, लेकिन उसने लुटेरों के द्वारा कार लेकर भाग जाने के बाद शोर मचाया तो कुछ राहगीर रुके और उन्होंने चालक को बंधनमुक्त किया। मामले की जानकारी सहावर पुलिस को दी गई। सहावर थाना प्रभारी अनिल कुमार दोहरे मौके पर पहुंचे। कार लूट की जानकारी पुलिस अधिकारियों को मिली तो वे भी सक्रिय हो गए। तुरंत एसओजी टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस पीडि़त को लेकर थाने ले आई। दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की गई। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।

ये बोले एसपी

एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि कार में सवार लुटेरे कार एटा से बुक करके लाए थे। चालक रामनिवास के हाथ पैर बांधकर कार लूट ले गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करके लुटेरों की तलाश कर रही है। थाना पुलिस के अलावा एसओजी टीम व सर्विलांस टीम भी मामले के खुलासे के लिए लगाई गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें