मथुरा में रविवार को राजस्थान के डीग से दिल्ली जाने के लिए कार में सवार हुए शिक्षक दंपती से 4.70 लाख रुपये लूट लिए गए। बदमाशों ने दोनों को गोवर्धन-डीग मार्ग पर गांव गांठौली के पास कार से धक्का देकर उतार दिया और फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
डीग के सोंगर मोहल्ला निवासी चरणजीत सिंह और उनकी पत्नी राजकुमारी रिटायर्ड शिक्षक हैं। रविवार को दिल्ली के प्रीत विहार में रहने वाले बेटे के पास जाने के लिए घर से निकले। दिल्ली में एक मकान की रजिस्ट्री करानी थी, जिसके लिए रकम लेकर चले थे।
दंपती डीग दरवाजे से दिल्ली जाने के लिए एक कार में सवार हो गए। इस गाड़ी में पहले से ही तीन महिला और दो पुरुष बैठे थे। कुछ ही दूरी पर गाड़ी चली होगी, तभी शिक्षक दंपती ने बैग खंगाला तो उसमें धनराशि न पाकर दंग रह गए। पूछने पर कार सवारों ने जवाब नहीं दिया।