फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी के लिए बैंक से निकाले थे रुपए, बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला से लूटे

Sat, 06 Oct 2018 06:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
पीड़ित महिला से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिकोहाबाद में बेखौफ बदमाशों ने शनिवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। बेटी की शादी के लिए बैंक से रुपये निकाल कर घर जा रही महिला के हाथ से 50 हजार रुपयों से भरा थैला छीनकर बाइक सवार भाग गए। दिनदाहड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव वासुदेव मई निवासी सत्यवती (50) पत्नी स्वर्गीय रक्षपाल ने बेटी रिंकी की शादी के लिए बैंक खाते में रुपये जमा किए थे। शादी 20 नवंबर को है। शनिवार को शादी की तैयारियों के खर्च के लिए पीएनबी से 50 हजार रुपये निकालने अपनी बेटी देवकी के साथ आई। 

रुपये निकाल कर देवकी अपने स्कूल बीडीएम कॉलेज चली गई और मां रुपये लेकर पैदल मैनपुरी चौराहे ओर चल दी। मैनपुरी रोड पर एमपी फार्म हाउस के पास बाइक सवार दो युवकों ने महिला के हाथ से रुपयों से भरा थैला छीनकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सीसीटीवी में बदमाश कैद

झटके से थैला छीनने के कारण महिला जमीन पर गिर पड़ी। सूचना मिलते ही सीओ संजय रेड्डी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आसपास निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरे खंगाले। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। 
       
लोग चाहते तो पकड़े जा सकते थे बदमाश      

जब बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, उस वक्त मौके पर कई लोग खड़े थे। महिला ने शोर मचाया, लेकिन किसी ने भी बदमाशों का पीछा करना उचित नहीं समझा। अगर लोग पीछा करते तो बदमाश पकड़ सकते थे। घटना की जानकारी होते ही उसकी बेटी देवकी और अनुष्का पहुंच गईं। मां और बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें