फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो सवार बदमाशों ने गाड़ी को टक्कर मारकर की लूट, लोहे की रॉड से किया प्रहार

Tue, 04 Feb 2020 12:49 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
लूट की घटना का पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदमाशों ने बोलेरो से टक्कर मारकर फोटोग्राफर की कार को रोका और लूट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर पीड़ितों को लोहे की रॉड से पीटा गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। पूरे मामले की छानबीन पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना मैनपुरी जनपद के मोहल्ला अग्रवाल निवासी रवि प्रकाश पुत्र जयप्रकाश शाक्य के साथ हुई। पीड़ितों ने बताया कि वह आलीपुर खेड़ा में एक फोटोग्राफर के साथ अपना ड्रोन कैमरा लेकर शादी की रिकार्डिंग करने गया था। मंगलवार रात करीब दो बजे वह अपनी सेंट्रो कार से लौट रहा था।

तभी जलालपुर नहर पुल के पास बोलेरो सवार बदमाशों ने गाड़ी आगे लगाकर उसकी कार को रुकवा लिया। विरोध करने पर सिर पर लोहे की रॉड मारकर ड्रोन कैमरा, 55 से 60 हजार रुपये की नगद और दो मोबाइल लूट ले गए। पीड़ित ने भोगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें