फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से ऑनलाइन बुक कर लाए ओला कार, तमंचे के बल पर आगरा में लूटी

Wed, 01 May 2019 08:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की भोर बदमाशों ने तमंचे के बल पर चालक से ओला कैब लूट ली। उसे रास्ते में उतारकर भाग निकले। बदमाश चालक का मोबाइल भी लूट ले गए थे। उसने किसी तरह घटना की सूचना 100 नंबर और अपने ऑफिस में दी। मौके पर पहुंची डौकी पुलिस ने बदमाशों की तलाश की। पर, सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन


चालक विजय शर्मा पुत्र राकेश शर्मा निवासी नगला दत्ता, नगला सिंगी फिरोजाबाद ने बताया कि चार लोगों ने नई दिल्ली में आगरा जाने के लिए ऑनलाइन ओला कैब की बुकिंग की थी। रात करीब 12.3 बजे वह इन युवकों को दिल्ली से आगरा के लिए होंडई कार संख्या यूपी 80 ईटी 4383 लेकर निकला। 

यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते इनर रिंग रोड होते हुए आगरा की ओर आए। तभी सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने उससे कार को बिझामई गांव चलने को कहा। चालक ने बताया कि उसने गांव नहीं देखा है, तो उन्होंने चालक को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चलने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम बिझामई के पास लघुशंका के बहाने सभी बाहर निकले। इसके बाद तमंचा दिखाकर चालक से मोबाइल, 3000 रुपये छीना। फिर धक्का देकर गिराने के बाद गाड़ी लेकर भाग गये। इसके बाद चालक ने एक व्यक्ति को रोककर उसके मोबाइल से पुलिस कंट्रोल रूम और अपनी कंपनी में फोन कर घटना की जानकारी दी।

मौके पर पहुंची डौकी पुलिस ने बदमाशों की तलाश की। लेकिन, वे हाथ नहीं आ सके। पुलिस ने पड़ताल के दौरान गाड़ी की लोकेशन ट्रेस की तो फतेहाबाद टोल से कानपुर तक की पर्ची कटाई गई थी। उसके बाद उनकी लोकेशन नहीं मिली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें