फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में दिल्ली हाईवे पर लूट: 20 लाख रुपये की एलसीडी से लदा कैंटर लूट ले गए कार सवार लुटेरे

Sat, 14 Aug 2021 01:32 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा

सार

जिस कैंटर को लूट लेकर गए थे, उसे नोएडा से बरामद कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले में बदमाशों ने दिल्ली हाईवे पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां बदमाशों ने एलसीडी से लदा कैंटर लूट लिया। वारदात शुक्रवार की रात तकरीबन 12 बजे की है, लेकिन पुलिस को शनिवार की सुबह पांच बजे सूचना मिली। कैंटर में लदी एलसीडी की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक एलसीडी से भरा कैंटर पंजाब के लुधियाना से जा रहा था। यह कैंटर 11 अगस्त को तिरुपति से चला था। रात 11.57 बजे रात को महुअन टोल पार किया। थाना फरह क्षेत्र में फ्लाईओवर के पास कार सवार लुटेरों ने ओवरटेक करके कैंटर को रुकवा लिया। इसके बाद बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया। 

बदमाशों के पास हथियार थे। वे कई घंटे तक चालक को कैंटर में डालकर हाईवे पर घूमते रहे। बाद में उसे हाईवे किनारे एक खंडहर में फेंककर फरार हो गए। कैंटर चालक का नाम रफीक है। वह हरियाणा के मेवात का रहने वाला है। चालक ने पुलिस की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बदमाश जिस कैंटर को लूट कर गए थे, उसे नोएडा से बरामद कर लिया गया है। पुलिस उसे मथुरा लेकर आ रही है। पुलिस को कैंटर चालक पर शक है। उससे भी पूछताछ की जा रही है। लुटेरे मेवात के बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें