फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: आंखों में आंसू लेकर पहुंचा थाने, मजबूर पिता बोला- 'साहब शातिरों ने एटीएम बदलकर अकाउंट कर दिया खाली, अब कैसे होगा बेटे का इलाज'

Sun, 27 Mar 2022 11:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

शातिरों ने पशुपालन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का एटीएम बदलकर अकाउंट से बड़ी रकम निकाल ली। जब तक पीड़ित को जानकारी हुई तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
पीड़ित पशुपालन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गोपीचंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अछनेरा थाना क्षेत्र में पशुपालन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का एटीएम बदलकर शातिरों ने 55 हजार रुपये की नकदी गायब कर दी। इसकी जानकारी पीड़ित को उस समय हो सकी, जब पैसे नहीं निकलने पर वह बैंक पहुंचा। वहां से पता चला कि शातिरों ने उसका अकाउंट खाली कर दिया है। उसने बताया कि ये पैसे वह अपने बीमार बेटे के इलाज के लिए निकालने आया था।

विज्ञापन


थाने में पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसका नाम गोपीचंद पुत्र रोशनलाल है। वह पुरानी गल्ला मंडी, किरावली में रहता है और पशुपालन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। गोपीचंद शनिवार को किरावली में स्थित कैनरा बैंक के एटीएम के पैसे निकालने के लिए पहुंचा था, जहां शातिरों ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। एटीएम बदलकर शातिरों ने उसके खाते से 55 हजार रुपये की नकदी निकाल ली।

पीड़ित ने बताया कि पैसे न मिलने से वह बहुत परेशान है। उसे चिंता ये सता रही है कि अब वह बीमार बेटे का इलाज कैसे कराएगा। वहीं इस मामले में पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें