फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: शराब की दुकान को लूटने पहुंचे बदमाश, कैश नहीं दिया तो चला दी गोली

Tue, 01 Nov 2022 12:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि बाइक सवार नकाबपोश बदमाश लूटपाट के इरादे से जटपुरा मोड़ स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर आए थे।
विज्ञापन
fire, gun demo, firing, gun, shoting - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र के कोलाहर चौकी के अंतर्गत जटपुरा मोड़ स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर बाइक सबार दो नकाबपोश बदमाश ने लूट का प्रयास किया। अपने आप को लोगों से घिरता देख तमंचे से ठेका मालिक पर फायर कर दिया और मौके से भाग खड़े हुए। 
विज्ञापन


बताया गया है कि बदमाशों ने सेल्समैन पर तमंचा तान दिया। उससे कैश मांग रहे थे, तभी शराब की दुकान के बगल में ही कैंटीन चला रहे ठेका मालिक केशव देव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विरोध किया, तो बदमाशों ने गोली चला दी। गोली ठेका मालिक केशव पुत्र शेर सिंह निवासी कौलाहर के हथेली से पार निकल गई। उनके हाथ से खून बहने लगा। गोली की आवाज सुनकर बदमाश मौके से फरार हबो गए। 

ये भी  पढ़ें - Smog in Agra: ताजनगरी की हवा हुई जहरीली, इन आठ जगह एक्यूआई 400 के पार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नहीं लगा बदमाशों का सुराग

शराब के ठेके पर गोली चलने की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले में पूछताछ करने के साथ ही बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि बाइक सवार नकाबपोश बदमाश लूटपाट के इरादे से जटपुरा मोड़ स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर आए थे।  घायल शराब ठेका मालिक केशव को इलाज के लिए अलीगढ़ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें