शहर के सदर क्षेत्र में दो बदमाशों ने 15 मई को दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया था। ग्राहक बनकर आए बदमाश चंद मिनटों में वारदात करके फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी।
आगरा के थाना सदर में इरादतनगर मार्ग पर 15 मई की दोपहर पायल ज्वैलर्स की दुकान में दो बदमाशों ने सात लाख के जेवरात और तीन लाख रुपये लूटे थे। बदमाश अंगूठी देखने के बहाने आए थे। सराफ सत्यप्रकाश पर तमंचे तानकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद गल्ले में रखे रुपये और जेवरात लूटकर भाग गए। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सीसीटीवी की मदद से पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी थी।
विज्ञापन
आगरा पुलिस ने इस लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि नगला टीन, ताजगंज निवासी अजय कुमार और शाहगंज निवासी राजेश को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने पायल ज्वैलर्स की दुकान में लूट करने की बात कबूल की है।
लूट के आभूषण हुए बरामद
एसएसपी आगरा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों से लूट में इस्तेमाल की गई अपाचे बाइक, 50 हजार के सोने और चांदी के जेवरात, एक पिस्टल और एक रिवाल्वर बरामद की गई है। आरोपियों ने बताया कि रैकी करके वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों की सुराग पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से मिला।