फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: बदमाशों ने छीना मोबाइल, पीछा कर रहे युवक की स्कूटी फिसली, मौत से परिवार में मचा कोहराम

Wed, 19 May 2021 12:28 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

दो बदमाश झपट्टा मारकर युवक का मोबाइल छीन कर भागने लगे। युवक शशांक ने भी अपनी स्कूटी से पीछा किया लेकिन एक स्थान पर स्कूटी फिसल गई और शशांक का सिर लोहे के खंभे से टकरा गया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मैनपुरी में हादसे में मृत युवक शशांक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में कोतवाली क्षेत्र के नगला जुला के पास सोमवार रात को मोबाइल छीनकर भाग रहे लुटेरों का पीछा करते समय युवक की स्कूटी फिसल गई। उसका सिर रेलवे क्रॉसिंग पर लगे लोहे के पोल से टकरा गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार दो लुटेरों को हिरासत में लिया है। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र में कचहरी रोड चौधरी पेट्रोल पंप परिसर में रह रहे 29 वर्षीय शशांक यादव सोमवार शाम स्टेशन रोड पर किसी काम से गए थे। देर शाम वह मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी अपाचे सवार दो बदमाश झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन कर आगरा रोड बाईपास की ओर भागने लगे। शशांक ने भी अपनी स्कूटी को बदमाशों के पीछे दौड़ा दी।

बदमाशों की बाइक करहल मार्ग पर नगला जुला के पास रेलवे क्रॉसिंग पर फिसल गई। इससे दोनों गिर गए। पीछे से आ रहे शशांक की स्कूटी भी फिसलने के बाद क्रॉसिंग पर लगे खंभे से जा टकराई। शशांक के सिर लोहे के खंभे में लग गया। इससे वह बेहोश हो गया। कोतवाली पुलिस शशांक को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके से पुलिस ने अपाचे सवार दोनों बदमाशों को भी हिरासत में लिया है। मंगलवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एडीपीएम के पद पर तैनात रह चुके हैं शशांक 
सोमवार की देर शाम बदमाशों का पीछा करने के दौरान सड़क हादसे का शिकार होने वाला शशांक विकास भवन में सहायक जिला परियोजना प्रबंधक (एडीपीएम) के पद पर तैनात रहे थे। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व दूसरे जिले में स्थानांतरण होने पर उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। - अभय नारायण राय, सीओ सिटी
आगरा में अलर्ट: 'ताऊ ते' के कारण तीन दिन भारी बारिश, तेज हवाएं, बिजली गिरने की आशंका 
कोरोना का असर: ब्रज के मंदिरों में बढ़ा भगवान के दर्शन का इंतजार, द्वारिकाधीश मंदिर 25 मई तक बंद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें