कारगिल चौराहा स्थित खंडेलवाल प्लाजा में ज्वेलर्स की दुकान पर आए बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
कारगिल चौराहा स्थित खंडेलवाल प्लाजा मार्केट में श्री कृष्णा ज्वैलर्स में शुक्रवार सरेशाम साढ़े चार बजे ग्राहक बनकर आए दो लुटेरे 200 ग्राम सोने के जेवरात से भरा डिब्बा लूटकर फरार हो गए।
चौराहे पर पुलिस तैनात नहीं थी, जिससे लुटेरे आसानी से भाग निकले। दुकानदार ने शोर मचाया, लेकिन पकड़े नहीं जा सके। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दो बदमाश कैद हो गए हैं।
दीप नगर, बोदला निवासी कृष्णकांत त्यागी की खंडेलवाल प्लाजा मार्केट की पहली मंजिल पर दुकान है। कृष्णकांत त्यागी ने बताया कि दुकान पर पिता अतर सिंह त्यागी और बेटा अर्जुन बैठते हैं। पिता शुक्रवार को सत्संग में गए थे। बेटा दुकान पर अकेला था।