इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली। पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाश के पैर में गोली लगी है।
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश हरिओम है। वह ठाकुर गैंग का सदस्य है। भागा हुआ बदमाश सोनू है। उसकी तलाश की जा रही है।
15 फरवरी को हुई थी बैंक लूट
15 फरवरी को दिनदहाड़े थाना इरादतनगर के गांव खेड़िया स्थित केनरा बैंक की शाखा में बदमाशों ने फायरिंग कर आठ लाख रुपये लूट लिए थे। इसके बाद फरार हो गए। पुलिस का दावा है कि ठाकुर गैंग ने बैंक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी है।