फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से की गलत हरकत

Fri, 19 Jul 2024 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र की रहने वाली मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती के साथ आरोपी ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। घटना के समय पीड़िता की मां घर पर नहीं थी। चीख पुकार सुनकर जब पीड़िता का भाई बचाने गया तो आरोपी ने उसका गला दबाकर पिटाई की। थाने में शिकायत दर्ज न होने के बाद शुक्रवार को पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

भोगांव क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि 16 जुलाई को वह किसी आवश्यक कार्य से घर के बाहर गई थी। उनकी 18 वर्षीय पुत्री जो कि मानसिक रूप से अस्वस्थ है, वह घर के अंदर बाथरूम में नहा रही थी। तभी छत के रास्ते आरोपी घर में घुस आया और पुत्री को पकड़ कर कमरे में खींच ले गया। वहां आरोपी ने दरवाजा बंद करने के बाद पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। चीख पुकार सुनकर घर के बाहर बैठा पुत्र बहन को बचाने के लिए गया तो आरोपी ने उसका गला दबा लिया और पिटाई की। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर छत के रास्ते वहां से भाग निकला। घर आने के बाद पुत्री ने साथ हुई घटना की जानकारी दी। वह आरोपी के घर शिकायत लेकर गई तो गाली गलौज करते हुए भगा दिया। वह थाने में शिकायत करने गई तो पुलिस आरोपी को पकड़ कर लाई और कुछ देर बाद छोड़ दिया गया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने मामले में थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें