मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती पर शोहदा शादी करने का दवाब बना रहा है, मना करने पर घर से उठा ले जाने की धमकी दी है। इससे युवती व परिजन दहशत में हैं। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि बाडा हाउस करहल चौराहा के पास रहने वाला जय विष्णु उर्फ भोले शास्त्री उन्हें परेशान करता है। वह उन पर शादी करने का दबाव बना रहा है। कई बार मना करने के बाद भी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। छह माह से लगातार उन्हें परेशान कर रहा ह। आरोपी की धमकी के बाद युवती व परिजन दहशत में हैं। घर का माहौल भी खराब हो रहा है। जिस वजह से वह मानसिक रूप से काफी परेशान हैं।