तब तक बदमाश चौपाटी की तरफ होते हुए भाग निकले। चेन की कीमत करीब 9 लाख रुपये थी। पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। उसमें आरोपी और उनकी बाइक का नंबर कैद हो गया। पहचान कर दो सगे नाबालिग भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। चेन बेचने में साथ देने वाले ऊर्खरा निवासी प्रवेश की तलाश जारी है। पूछताछ में बताया कि दाेनों आरोपी जोनल पार्क घूमने आते थे, वहां उन्होंने आलू व्यापारी को गले में मोटी चेन पहने देखकर रैकी के बाद लूट की योजना बनाई थी।
बाइक के नंबर से आरोपियों के घर पहुंची पुलिस
चेन लूटने के बाद दोनों भाई बाइक लेकर भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसमें आरोपियों की बाइक का नंबर कैद हो गया था। पुलिस ने नंबर से मालिक का पता किया। पहचान होने के बाद बंबू रिसोर्ट के पास से दोनों नाबालिग भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। छोटा 10 वीं का छात्र है तो बड़ा 11 वीं का छात्र है।
1.92 लाख नकद और 80 हजार ऑनलाइन मिले
दोनों भाई चेन लूटने के बाद ऊखर्रा निवासी मामा प्रवेश के पास पहुंचे। सोने की चेन दिखाकर बेचने के लिए कहा। इस पर मामा ने अपना कमीशन तय कर चेन बेच दी। भांजों को 1.92 लाख नकद और 80 हजार रुपये ऑनलाइन दिए। इनमें से आरोपियों ने एक लाख रुपये का आईफोन खरीद लिया।
ये भी पढ़ें-
UP: 60 हजार की उधारी पड़ गई भारी...सूदखोर ने इस कदर किया परेशान, ऑटो चालक ने दे दी जान; परिवार में मचा कोहराम