कासगंज। क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने छात्रा को बहलाफुसला कर लाहा के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आठ वर्षीय छात्रा गांव में ही खेल रही थी। इसी बीच गांव का ही युवक दोपहर लगभग 12.45 बजे वहां पहुंच गया। उसने छात्रा को 20 रुपये दिए और उसको लाहा के खेत में ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने उसकी पिटाई भी की। दुष्कर्म के बाद आरोपी छात्रा को वहां छोड़कर भाग गया। इसके बाद छात्रा अपने घर पहुंची। उसकी हालत गंभीर देखते हुए परिजनों ने उससे पूछतांछ की। छात्रा ने अपने साथ हुई वारदात की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए आरोपी को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। छात्रा को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है।