फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: किशोरी से दरिंदगी, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा आरोपी; पैर में गोली लगने से हुआ घायल

Thu, 19 Mar 2026 11:29 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

कंस मेला से लौट रही किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। फायरिंग के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी और उसके पास से अवैध तमंचा बरामद हुआ।
 
विज्ञापन
पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के खैरगढ़ थाना क्षेत्र में एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है, उसे घायल अवस्था में दबोच लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। सीओ शिकोहाबाद अमरीश कुमार ने बताया कि यह घटना 18 मार्च की है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति अपनी पुत्री के साथ हाथवंत कस्बे में आयोजित कंस मेला देखने गया था। मेले में भारी भीड़ होने के कारण किशोरी परिजन से बिछड़ गई। इसी का फायदा उठाकर नगला कल्याण निवासी सत्यवीर उसे घर छोड़ने का झांसा देकर अपनी बाइक पर बैठा ले गया। रास्ते में उसने डरा-धमकाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर खैरगढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

बृहस्पतिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सांखिनी चौराहे के पास छिपा है। पुलिस ने मौके पर जाकर जब उसे रोकने का प्रयास किया, तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में एक गोली आरोपी के पैर में लगी। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, एक खोखा और एक कारतूस बरामद किया है। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें