लघु सिंचाई विभाग गांवों में भी बर्षा के जल की एक-एक बूंद सहेजने की तैयारी शुरू कर दी है। ब्लॉक के गांवों में उपलब्ध तालाबों का सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा। सभी सरकारी भवनों पर हार्वेस्टिंग सिस्टम लाने की तैयारी है। इसके लिए विभाग ने डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
वर्षा जल संरक्षण के लिए अब ग्राम पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों, स्वास्थ्य केंद्राें को भी इस दायरे में लिया गया है। ब्लॉक मुख्यालय स्थित लघु सिंचाई विभाग कार्यालय पर मौजूद अधिशासी अभियंता डॉ. अखिलेश कुमार ने बुधवार को बताया कि उन ब्लॉकों के भवनों को चयनित किया है, जो डार्क एरिया में हैं। बरौली अहीर में भूजल स्तर की स्थिति काफी खराब है।
ऐसे में ब्लॉक क्षेत्र के सभी सरकारी भवनों पर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए शासन ने भी निर्देश जारी कर दिया है कि वर्षा के एक-एक बूंद जल के संरक्षण की तैयारी है। श्यामों में स्थित तालाब का सर्वे कराया जाएगा। इनका कहना था कि जनपद के 15 ब्लॉक में 13 ब्लॉक डार्क जोन में है।