फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदीशपुरा दुष्कर्म कांड: सपा नेता के फरार बेटे की तलाश तेज, इंस्पेक्टर, दरोगा निलंबित

Fri, 01 Nov 2019 07:38 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
एसएसपी बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जगदीशपुरा में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म के मामले को पहले छेड़छाड़ में दर्ज करने और आरोपियों को थाने से छोड़ने के आरोप की जांच रिपोर्ट आ जाने के बाद एसएसपी बबलू कुमार ने तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय और बिचपुरी चौकी के इंचार्ज नील कुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


घटना का मुख्य आरोपी अब तक फरार है। उसके खिलाफ इनाम घोषित करने की तैयारी शुरू हो गई है। एसएसपी ने इसके लिए थाना पुलिस से रिपोर्ट मांग ली है।

आईजी रेंज ए सतीश गणेश के आदेश पर इंस्पेक्टर और दरोगा की भूमिका की जांच एसपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने की थी। आईजी ने इंस्पेक्टर और दरोगा को निलंबित करने का आदेश दिया था।
 
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में पाया गया कि पहली तहरीर बदली गई थी। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एएसपी हरीपर्वत के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। वह फिर भी हाथ नहीं आ रहा है।

उसकी तलाश में पुलिस दिल्ली, फिरोजाबाद, हाथरस में दबिश दे चुकी है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि  उसकी तलाश के लिए प्रयास जारी हैं। यदि वह हाथ नहीं आया तो जल्द ही उस पर इनाम घोषित कर दिया जाएगा।

दूसरे दिन भी स्कूल पर लटका रहा ताला
आरोपी के पिता का स्कूल शास्त्रीपुरम में है। पुलिस ने इसमें भी दबिश दी। इसके बाद प्रबंधन ने नोटिस लगा दिया कि अगले आदेश तक स्कूल को बंद किया जाता है। गुरुवार को अभिभावकों ने हंगामा किया था। पुलिस भी पहुंच गई थी। इसके बावजूद शुक्रवार को स्कूल में ताला लटका रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें