फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिताः सेहत की पाठशाला छात्राओं को दिए स्वस्थ्य रहने के टिप्स

Fri, 01 Nov 2019 07:10 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
ओसिस इंटर कॉलेज में अमर उजाला अपराजिता के तहत लगी सेहत की पाठशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वस्थ मस्तिष्क के लिए शरीर का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। इसके लिए स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। यह बात शुक्रवार को कस्बा नौहझील स्थित ओसिस इंटर कॉलेज में अमर उजाला अपराजिता के तहत लगाई गई स्वास्थ्य पाठशाला में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार ने कहीं। वहीं, छात्राओं को सेहत और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

 
मुख्य अतिथि डॉ. अरविंद कुमार ने कहा कि अमर उजाला की पहल वाकई सराहनीय है। इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलती है। महिला चिकित्सक डॉ. संगीता अग्रवाल ने छात्राओं को मासिक धर्म के बारे में समझाया।

वहीं, उन्होंने कहा कि बेटियां बेझिझक अपनी परेशानियों को अपने माता-पिता, गुरुजनों व चिकित्सकों को बताएं। जिससे समय रहते परेशानियों का समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि छात्राएं अपनी सेहत और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें।
विज्ञापन


पाठशाला में चिकित्सक डॉ. चदंन आनंद, मैनेजर अख्तर हुसैन व प्रधानाचार्या हुमा आफताब ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर ममता, आयशा, भावना, साधना, दानियां, लक्ष्मी आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें