फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ने दिया दगा, होटल में ले जाकर 14 साल की लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 10 Jan 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी से एक किशोर ने दोस्ती कर ली। इसके बाद उसने होटल में ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


जगदीशपुरा क्षेत्र के एक मोहल्ले की 14 साल की किशोरी की मुलाकात तीन महीने पहले क्षेत्र के ही एक किशोर से हुई थी। दोनों में बतचीत शुरू हो गई। इसके बाद मुलाकात भी करने लगे। आरोप है कि किशोर उसे बिचपुरी स्थित एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी धमकाने भी लगा। लगातार किशोरी को परेशान कर रहा था। इससे पीड़िता दहशत में आ गई। पिछले दिनों किशोरी ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। बदनामी के डर की वजह से पुलिस से शिकायत नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

इससे आरोपी किशोर की हरकत और बढ़ गई। बुधवार को किशोरी की मां ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश शर्मा ने बताया कि पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया है। उसके बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वो खुद को 17 साल का बता रहा है। उसके शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच की जा रही है। मामले की जांच सीओ लोहामंडी नमृता श्रीवास्तव कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें