फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक नगरी में नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने पकड़ा आरोपी

Wed, 12 Jun 2019 10:33 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन
विज्ञापन
moleste - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
धार्मिक नगरी वृंदावन में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है।  लखनऊ का एक परिवार वृंदावन दर्शन करने को आया हुआ था। 
विज्ञापन


बताया गया है कि देर रात अटल्ला चुंगी स्थित एक होटल में परिवार सहित खाना खाने के बाद जब बालिका वॉशरूम में हाथ धोने गई। तभी पीछे से रसोई का मैनेजर भी वहां घुस आया और बालिका को अकेला देख उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

जैसे-तैसे भागकर आई बालिका ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने पहले तो मैनेजर को खूब खरी खोटी सुनाई और बाद में पुलिस को घटना की जानकारी दी। 
 
विज्ञापन

कुछ देर बाद ही मौके पर पहुंचे मथुरा गेट चौकी प्रभारी राजवीर सिंह यादव और एसआई शैलेन्द्र शर्मा को देख आरोपी मैनेजर चन्द्रशेखर वहां से रफूचक्कर होकर किसी कमरे में जा छिपा। बाद में पुलिस पकड़े गए आरोपी को थाना वृंदावन ले आई। फिलहाल पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें